Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
05 Sep, 2026

इंदौर में सजेगा यात्री परिवहन का भविष्य, 11-12 सितंबर को विजन समिट

इंदौर में 11 और 12 सितंबर को होने वाली यात्री परिवहन विजन समिट में आधुनिक, स्वच्छ और तकनीक आधारित परिवहन व्यवस्था के भविष्य तथा नई साझेदारियों पर मंथन किया जाएगा।

इंदौर, 05 सितंबर।

मध्य प्रदेश में यात्री परिवहन को आधुनिक, सुलभ और बेहतर बनाने की दिशा में 11 और 12 सितंबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में यात्री परिवहन विजन समिट-2026 आयोजित होगी। दो दिवसीय आयोजन में सरकार और उद्योग जगत एक मंच पर प्रदेश की भविष्य की परिवहन व्यवस्था पर मंथन करेंगे।

समिट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि और परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन का प्रमुख केंद्र मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा रहेगी, जिसके माध्यम से प्रदेश में व्यापक और आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा तय की जाएगी।

इस मंच पर निजी बस संचालक, नीति निर्माता, परिवहन प्राधिकरण, बस निर्माता, प्रौद्योगिकी कंपनियां, निवेशक और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे। उद्देश्य नागरिक-केंद्रित, डिजिटल रूप से सक्षम और आर्थिक रूप से व्यवहार्य परिवहन व्यवस्था के लिए साझेदारी बढ़ाना है।

समिट में बस निर्माण, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन मोबिलिटी, डिजिटल टिकटिंग, फ्लीट प्रबंधन, चार्जिंग ढांचा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्मार्ट बस स्टॉप और यात्री सूचना प्रणाली जैसे क्षेत्रों की संभावनाओं पर चर्चा होगी। निजी क्षेत्र को नई परियोजनाओं और निवेश के अवसरों से जोड़ने पर भी विशेष जोर रहेगा।

आयोजन में वर्ष 2030 के परिवहन रोडमैप, सार्वजनिक-निजी भागीदारी, स्वच्छ परिवहन, एकीकृत टिकटिंग, वित्तीय स्थिरता और बेहतर यात्री अनुभव जैसे प्रमुख विषयों पर विचार किया जाएगा। प्रतिनिधियों को सरकार के नामित अधिकारियों के साथ संवाद और साझेदारी के अवसर भी मिलेंगे।

 

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़