Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
05 Sep, 2026

2013 में नीतिगत ठहराव, आज भारत की नीतिगत गति की चर्चा : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में कहा कि वर्ष 2013 के नीतिगत ठहराव वाले भारत की जगह आज दुनिया आर्थिक प्रगति और फैसलों को लागू करने की तेज गति वाले भारत को देख रही है।

नई दिल्ली, 05 सितंबर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2013 में दुनिया भारत में नीतिगत ठहराव की चर्चा करती थी, लेकिन आज भारत के नीतिगत बदलाव और फैसलों को लागू करने की गति की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और देश की बदलती कार्यशैली को वैश्विक स्तर पर देखा जा रहा है।

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने वर्ष 2013 में इसी संस्थान में दिए अपने भाषण को याद किया। उन्होंने कहा कि उस समय देश में निराशा का माहौल था, लेकिन उन्होंने सकारात्मक सोच और भविष्य के दृष्टिकोण पर जोर दिया था। गिलास के उदाहरण का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ लोग उसे आधा भरा या आधा खाली देखते हैं, लेकिन उनकी दृष्टि में वह आधा पानी और आधा हवा होने के कारण पूरी तरह भरा हुआ था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2013 में नियंत्रण रेखा पर सैनिकों की हत्या, विकास दर के अनुमान में कमी, रिकॉर्ड चालू खाता घाटा, करीब 10 प्रतिशत महंगाई और आर्थिक सुस्ती जैसी खबरें सुर्खियों में थीं। उस समय भ्रष्टाचार, घोटालों और नीतिगत ठहराव की चर्चा होती थी तथा दुनिया भारत को ‘फ्रैजाइल फाइव’ देशों में शामिल कर रही थी।

उन्होंने कहा कि आज देश की परिस्थितियां बदल चुकी हैं। जम्मू-कश्मीर से पूर्वोत्तर तक शांति बढ़ी है और माओवादी आतंक तथा नक्सलवाद पर प्रहार हुआ है। मोदी ने कहा कि हाल के दिनों में 7.8 प्रतिशत तिमाही आर्थिक वृद्धि और भारत की रेटिंग में सुधार जैसी सकारात्मक खबरें सामने आई हैं। पश्चिम एशिया में युद्ध और व्यापार संबंधी चुनौतियों के बावजूद यह आर्थिक प्रदर्शन भारत की क्षमता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग आज भी देश की उपलब्धियों को नकारात्मक दृष्टि से देखते हैं। उन्होंने कहा कि 2013 की तुलना में भारत आर्थिक और सामाजिक रूप से अधिक सुरक्षित और मजबूत हुआ है, लेकिन देश की प्रगति देखकर कुछ लोगों की बेचैनी बढ़ रही है।

रेलवे विद्युतीकरण को उदाहरण बनाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन 1925 में चली थी और एसआरसीसी की स्थापना 1926 में हुई थी। इसके बावजूद 2014 तक 90 वर्षों में देश की 30 प्रतिशत से कम रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण हुआ था, जबकि पिछले 12 वर्षों में यह काम लगभग 100 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

मोदी ने ‘मेड इन इंडिया’ का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2013 में जिस विचार पर जोर दिया गया था, आज दुनिया के बड़े ब्रांड भारत को उत्पादन केंद्र बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भारत बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन आयात करता था, लेकिन अब देश ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक के मोबाइल फोन का निर्यात कर रहा है।

रक्षा क्षेत्र पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले सेनाओं की अधिकांश जरूरतें विदेशों से पूरी की जाती थीं। सरकार ने भारतीय कंपनियों को रक्षा उपकरणों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया, जिसके परिणामस्वरूप आज देश का रक्षा उत्पादन करीब दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि 2013-14 में करीब 600 से 700 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात होता था, जो अब लगभग 40 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

प्रधानमंत्री के अनुसार, पिछले एक दशक में भारत ने करीब 40 देशों के साथ व्यापार और मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। इससे भारतीय वस्तुओं और सेवाओं के लिए नए बाजार खुल रहे हैं और युवाओं के लिए अवसर बढ़ रहे हैं।

मोदी ने कहा कि भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा और भविष्य में देश ओलंपिक का आयोजन भी करेगा। उन्होंने इसे केवल घोषणा नहीं, बल्कि संकल्प बताते हुए कहा कि इन्हें पूरा करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने एसआरसीसी के शताब्दी समारोह को ऐतिहासिक अवसर बताया और संस्थापक सर श्रीराम को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि दरियागंज के छोटे से स्थान से शुरू हुआ यह संस्थान आज विशाल स्वरूप ले चुका है और कई पीढ़ियों को तैयार किया है। मोदी ने संस्थान के पूर्व छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को भी याद किया।

प्रधानमंत्री ने युवाओं से 2013 और वर्तमान भारत की तुलना करने तथा देश की क्षमताओं पर विश्वास रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उन्हें देश, उसकी क्षमताओं और युवाओं पर पूरा भरोसा है। इसी विश्वास के साथ उन्होंने विकसित भारत का संकल्प दोहराते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीय मिलकर देश को विकसित बनाएंगे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़