Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
05 Sep, 2026

यूपी चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा प्लान! विनोद तावड़े ने पीडीए को घेरा

भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने सपा के पीडीए पर निशाना साधते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में इसे नाकाम करने का दावा किया और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की।

लखनऊ, 05 सितंबर।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शनिवार को पहली बार प्रदेश प्रभारी बनने के बाद लखनऊ पहुंचे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के पीडीए नारे पर तीखा हमला बोला और इसकी अपनी नई व्याख्या करते हुए इसे ‘पराया धन अपना’ बताया।

तावड़े ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पीडीए को भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में नाकाम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और आगामी चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भाजपा चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देशन में कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती से जुटेंगे और जीत के बाद अगले पांच वर्षों तक जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।

लखनऊ पहुंचने पर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय और प्रदेश मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह विधानसभा मार्ग स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल भी शुक्रवार से लखनऊ में हैं। दोनों नेताओं के दौरे को विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकों में आगामी अभियानों की समीक्षा की जाएगी। तावड़े ने शनिवार को पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह के साथ बैठक की, वहीं रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़