Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
05 Sep, 2026

नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में 31 हजार से अधिक बहनों ने सारंग को बांधी राखी

नरेला रक्षाबंधन महोत्सव के चौथे दिन विभिन्न धर्मों और समाजों की 31 हजार 117 बहनों ने मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को राखी बांधकर सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया।

भोपाल, 05 सितंबर।

विश्व के सबसे बड़े नरेला रक्षाबंधन महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को भोपाल के वार्ड क्रमांक 71 और 79 में उत्साह और आत्मीयता का विशेष माहौल रहा। मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को इस दिन 31 हजार 117 बहनों ने राखी बांधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। आयोजन में हिंदू, सिख, मुस्लिम सहित विभिन्न धर्मों और सामाजिक वर्गों की बहनों की भागीदारी ने सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

बहनों को संबोधित करते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि भारतीय संस्कृति की मूल भावना प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूती में निहित है, जिसे किसी धर्म या समुदाय की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहनों का एक साथ शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि स्नेह और भरोसे का बंधन समाज को जोड़ने की सबसे सशक्त शक्ति है।

उन्होंने भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता की परंपरा को देश की सबसे बड़ी विशेषता बताया। सारंग ने कहा कि नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में अलग-अलग धर्मों और सामाजिक पृष्ठभूमि की बहनों ने एक मंच पर आकर इसी भावना को साकार किया है। विभिन्न आस्थाओं से जुड़ी बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

नरेला रक्षाबंधन महोत्सव अब केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते तक सीमित आयोजन नहीं रहा है। यह सांस्कृतिक एकता, सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास का व्यापक उत्सव बनता जा रहा है। विभिन्न समाजों की बहनों की लगातार बढ़ती भागीदारी ने इस आयोजन को और अधिक व्यापक स्वरूप प्रदान किया है।

महोत्सव के चौथे दिन बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी की बहनों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की। युवा बहनों ने आत्मीयता के साथ मंत्री सारंग को राखी बांधी और आशीर्वाद दिया। आयोजन में युवाओं की मौजूदगी के दौरान भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति उनके जुड़ाव की झलक भी दिखाई दी।

इससे पहले महोत्सव के तीसरे दिन 29 हजार 179 बहनों ने मंत्री सारंग को रक्षासूत्र बांधकर अपना स्नेह जताया था। पिछले वर्ष एक लाख 84 हजार 632 बहनों ने उन्हें राखी बांधी थी। इस वर्ष भी जिस तरह बहनों की भागीदारी और उत्साह लगातार बढ़ रहा है, उससे पिछले वर्ष के रिकॉर्ड के टूटने की संभावना जताई जा रही है।

महोत्सव के तहत 6 सितंबर को भी अलग-अलग वार्डों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वार्ड क्रमांक 36 में सुबह 11 बजे, वार्ड क्रमांक 70 में दोपहर एक बजे और वार्ड क्रमांक 37 में शाम चार बजे आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में बहनों के शामिल होने की उम्मीद है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़