Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
एक्सक्लूसिव
05 Sep, 2026

मोदी के गुजरात आगमन पर ‘स्वच्छता से स्वागत’, 250 गांवों में चला विशेष अभियान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 8 सितंबर के गुजरात दौरे से पहले वडोदरा और नवसारी में ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत व्यापक सफाई, कचरा निपटान और पौधारोपण किया जा रहा है।

गांधीनगर, 05 सितंबर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 8 सितंबर को गुजरात के वडोदरा और नवसारी दौरे को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। प्रधानमंत्री के हाथों इस दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। उनके स्वागत के लिए इस बार गुजरात में ‘स्वच्छता से स्वागत’ के रूप में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने की सफलता को देखते हुए वडोदरा और नवसारी में पिछले एक सप्ताह से व्यापक सफाई अभियान चल रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री के स्वागत के साथ नागरिकों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।

प्रधानमंत्री मोदी लगातार स्वच्छता को जनभागीदारी से जुड़ा अभियान बताते रहे हैं। उन्होंने स्वच्छता को जीवनशैली और जीवन का महत्वपूर्ण मंत्र मानते हुए समाज के हर वर्ग की भागीदारी पर जोर दिया है। बच्चों में भी स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता को उन्होंने अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी नरेन्द्र मोदी ने पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया था। उस समय ‘निर्मल गुजरात’ कार्यक्रम के माध्यम से सफाई को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया गया था।

वडोदरा जिला प्रशासन ने ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान के तहत स्वच्छ, हरित और स्वस्थ जिले के निर्माण का संकल्प लिया है। अभियान में अब तक जिले के करीब 250 गांवों को शामिल किया जा चुका है। प्रशासन के अनुसार 313 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सफाई की गई है और 505 किलोमीटर सड़कों को साफ किया गया है। अभियान के दौरान करीब 1,835 मीट्रिक टन ठोस कचरे का निपटारा किया जा चुका है।

सफाई अभियान के तहत प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थानों, गांवों के चौकों, पंचायत कार्यालयों, स्कूलों, आंगनबाड़ी परिसरों, स्वास्थ्य केंद्रों तथा तालाबों और अन्य जलाशयों के आसपास सफाई कर कचरा, मलबा और झाड़ियां हटाई गई हैं। ठोस कचरे के वैज्ञानिक संग्रहण, परिवहन और उचित निपटारे की व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है। वडोदरा के साथ नवसारी में भी बड़े स्तर पर सफाई अभियान जारी है।

स्वच्छता के साथ हरियाली बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वन विभाग सरकारी भूमि, सड़कों के किनारे, स्कूल और आंगनबाड़ी परिसरों तथा तालाबों और जलाशयों के आसपास विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगा रहा है। पौधारोपण के बाद उनकी देखभाल, सिंचाई और संरक्षण की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है।

अभियान को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। ‘स्वच्छता से स्वागत’ के माध्यम से गुजरात में साफ-सफाई और पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़