Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
05 Sep, 2026

पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला! बोले- 7.8% आर्थिक वृद्धि भारत की मजबूती का प्रमाण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि को देश की मजबूती बताते हुए विपक्ष पर परोक्ष निशाना साधा और संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की।

नई दिल्ली, 05 सितंबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर को देश की आर्थिक मजबूती और क्षमता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं, पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और व्यापार से जुड़ी अनेक चुनौतियों के बावजूद यह उपलब्धि हासिल करना भारत की ताकत को दर्शाता है।

दिल्ली में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर भी परोक्ष निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को ये आंकड़े पच नहीं रहे हैं। प्रधानमंत्री ने उन लोगों का उल्लेख किया, जिनके कार्यकाल में भारत को ‘फ्रैजाइल फाइव’ देशों में शामिल किए जाने की चर्चा होती थी।

मोदी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल होना देश की आर्थिक संभावनाओं और मजबूती को स्पष्ट करता है। वैश्विक स्तर पर चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था का यह प्रदर्शन महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की शैक्षणिक विरासत की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति 100 वर्ष की आयु पूरी करता है तो उसे अनुभव और ज्ञान से भरपूर माना जाता है, उसी प्रकार कोई संस्थान जब शताब्दी पूरी करता है तो वह उपलब्धियों का विशाल भंडार बन जाता है।

उन्होंने कहा कि इस संस्थान ने कई पीढ़ियों को तैयार किया और उन्हें बेहतर भविष्य से जोड़ा है। प्रधानमंत्री ने कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अर्थशास्त्र के क्षेत्र से आगे बढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़