Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय संबंध
05 Sep, 2026

दुबई में गूंजेगा मध्य प्रदेश का निवेश मंत्र, उद्योग जगत से मिलेंगे मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई में वैश्विक निवेशकों और प्रमुख उद्योग समूहों से संवाद कर मध्य प्रदेश की औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे।

दुबई, 05 सितंबर।

मध्य प्रदेश में वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख निवेशकों, उद्योग समूहों और अंतरराष्ट्रीय कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश में निवेश और सहयोग की संभावनाओं पर संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा इन्वेस्ट मध्य प्रदेश–दुबई 2026 कार्यक्रम के तहत आयोजित हो रहा है। वे एआईएम कांग्रेस-2026 में भाग लेकर प्रदेश की औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेंगे। यात्रा के दौरान निवेशकों के साथ व्यक्तिगत बैठकें और उच्चस्तरीय संवाद भी प्रस्तावित हैं।

पहले दिन मुख्यमंत्री प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे तथा एक जिला-एक उत्पाद प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसमें प्रदेश के बेल मेटल, चंदेरी, माहेश्वरी, बाटिक, जरी-जरदोजी और ग्वालियर कारपेट जैसे स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।

दूसरे दिन मध्य प्रदेश पवेलियन का उद्घाटन कर प्रदेश की निवेश क्षमता को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने रखा जाएगा। मुख्यमंत्री विभिन्न देशों के नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे तथा वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2027 के लिए आमंत्रण देंगे।

तीसरे दिन प्रमुख उद्योग समूहों के साथ बैठकों में निवेश अवसरों पर चर्चा होगी। शारजाह और दुबई के कारोबारी संगठनों से संवाद के साथ रियल एस्टेट, शहरी विकास, उद्योग और पर्यटन क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। मुख्यमंत्री 9 सितंबर को दुबई से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़