Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
07 Sep, 2026

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश का डंका, इंदौर, जबलपुर और भोपाल सम्मानित

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर, जबलपुर और भोपाल के एक वार्ड को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली, 7 सितंबर।

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में मध्यप्रदेश के तीन स्थानों ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इंदौर, जबलपुर और भोपाल नगर निगम के वार्ड क्रमांक 60 को सोमवार को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।

नई दिल्ली स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन के गंगा ऑडिटोरियम में स्वच्छ वायु दिवस समारोह आयोजित होगा। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव इन पुरस्कारों का वितरण करेंगे।

नगरीय विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिस्पर्धा में मध्यप्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में फिर अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण, हरित क्षेत्र बढ़ाने और नागरिकों की भागीदारी के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ वायु और स्वस्थ भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पर्यावरण हितैषी नेतृत्व में प्रदेश ने इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है।

इंदौर और जबलपुर को शहर स्तर पर उत्कृष्ट वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए स्वच्छ वायु सराहना पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं भोपाल नगर निगम के वार्ड क्रमांक 60 को वार्ड स्तर पर किए गए नवाचारों के लिए इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

स्वच्छ वायु प्रबंधन में इंदौर का प्रभावी मॉडल

स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुका इंदौर अब वायु गुणवत्ता प्रबंधन में भी प्रभावी कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर रहा है। नगर निगम ने धूल नियंत्रण, वैज्ञानिक तरीके से सड़कों की सफाई और हरित पट्टियों के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया।

निर्माण और विध्वंस से निकलने वाले अपशिष्ट के सुव्यवस्थित प्रबंधन के साथ जनभागीदारी आधारित अभियानों ने शहर की वायु गुणवत्ता बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जबलपुर ने भी बनाई राष्ट्रीय पहचान

जबलपुर नगर निगम ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीतियों, हरित गतिविधियों और लोगों की भागीदारी के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

शहर ने स्वच्छ वायु मानकों के अनुरूप लगातार प्रयास करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इंदौर और जबलपुर के प्रयासों ने यह संदेश दिया है कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़े बदलाव संभव हैं।

भोपाल के वार्ड 60 का नवाचार भी सम्मानित

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत पहली बार शुरू की गई वार्ड स्तरीय प्रतिस्पर्धा में भोपाल नगर निगम के वार्ड क्रमांक 60 ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

स्थानीय स्तर पर वायु गुणवत्ता सुधार और हरित विकास के लिए किए गए प्रयासों ने वार्ड को राष्ट्रीय सम्मान तक पहुंचाया है। सघन सफाई अभियान, हरित आवरण बढ़ाने की पहल, प्रदूषण कम करने के प्रयास और नागरिकों की भागीदारी इस उपलब्धि के प्रमुख आधार रहे।

नगरीय विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहा कि यह उपलब्धि विकसित और स्वच्छ भारत के संकल्प तथा प्रदेश में लागू सतत पर्यावरण नीतियों का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय नागरिक सहयोग के साथ स्वच्छ हवा, हरित विकास और बेहतर जीवन स्तर के क्षेत्र में आगे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़