Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
क्रिकेट
07 Sep, 2026

ओडिशा टी-20 लीग का ड्राफ्ट पूरा, 20 सितंबर से शुरू होंगे रोमांचक मुकाबले

ओडिशा क्रिकेट संघ ने टी-20 लीग-2026 के लिए खिलाड़ियों का ड्राफ्ट पूरा कर लिया है और 20 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए सभी छह टीमों के दस्ते तय कर दिए गए हैं।

भुवनेश्वर, 7 सितंबर।

ओडिशा क्रिकेट संघ ने आगामी ओडिशा टी-20 लीग-2026 सीएम ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों का ड्राफ्ट पूरा कर लिया है, जिससे सभी छह फ्रेंचाइजी के दस्ते तय हो गए हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना और देबाशीष मोहंती को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

लीग में भुवनेश्वर टाइगर्स, पुरी टाइटंस, क्योंझर माइनर्स, राउरकेला सुपरस्टार्स, संबलपुर वॉरियर्स और कटक पैंथर्स की टीमें शिरकत करेंगी। प्रत्येक फ्रेंचाइजी ने ड्राफ्ट प्रक्रिया के माध्यम से अपने 16-16 खिलाड़ियों का चयन किया है।

संघ के सचिव संजय बेहरा ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य राज्य के उभरते हुए खिलाड़ियों को पेशेवर मंच प्रदान करना है। इससे न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा बल्कि ओडिशा में क्रिकेट को भी एक नई दिशा मिलेगी।

इस बहुप्रतीक्षित टी-20 लीग का मुकाबला आगामी 20 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर तक चलेगा। पहला रोमांचक मुकाबला संबलपुर वॉरियर्स और कटक पैंथर्स के बीच खेला जाएगा, जबकि 28 सितंबर को महिला प्रदर्शनी मैच और क्वालीफायर होगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़