Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
07 Sep, 2026

जहरीली शराब कांड के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बंडा क्षेत्र के प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और जहरीली शराब के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

सागर, 7 सितंबर।

उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सोमवार को बंडा क्षेत्र के जहरीली शराब हादसे से प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

उप मुख्यमंत्री ने बंडा और शाहगढ़ तहसील के बमूरा भेड़ा, नौराज, गूगरा खुर्द, धुरमार, चौका, हनौती और पापेट गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि शासन की ओर से नियमानुसार सभी प्रभावित परिवारों को हरसंभव राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े शराब माफियाओं और अन्य दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

परिजनों की मांग पर उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस और प्रशासन अब तक 10 से अधिक आरोपियों को हिरासत में ले चुके हैं। अधिकारियों को अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और वितरण के मुख्य स्रोत तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गांवों को पूरी तरह नशामुक्त बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के साथ पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है, इसलिए नागरिकों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए इससे दूर रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले भी जनसहयोग से नशामुक्ति के प्रयास किए गए हैं और आगे भी अवैध नशे के कारोबार को रोकने के लिए शासन-प्रशासन गंभीरता से काम करेगा। दौरे के दौरान बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़