Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
07 Sep, 2026

गुवाहाटी में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी की हत्या कर फ्रिज में रखा सिर

गुवाहाटी के वशिष्ठ इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर उसका सिर काटकर फ्रिज में छुपा दिया और मौके से फरार हो गया।

गुवाहाटी, 7 सितंबर।

गुवाहाटी के वशिष्ठ पूर्व इलाके में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को घर में ही ठिकाने लगा दिया।

स्थानीय निवासियों से मिली सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर दाखिल हुई, तो वहां का खौफनाक मंजर देखकर दंग रह गई। बिस्तर के पास महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था।

जांच के दौरान पुलिस ने जब घर की तलाशी ली, तो होश उड़ा देने वाली बात सामने आई। मृतका का सिर धड़ से अलग कर एक काले रंग की पॉलीथीन में लपेटकर रसोई के फ्रिज के अंदर छिपाकर रखा गया था।

मृतक महिला की पहचान रिया तालुकदार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति रामानुज तालुकदार घटना के बाद से ही घर से फरार चल रहा है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार को दंपती के बीच किसी बात को लेकर तेज बहस हुई थी। आरोपी पहले से ही नशे की लत में था और हाल ही में नशा मुक्ति केंद्र से लौटकर आया था।

पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल हथियार और शराब की बोतल समेत अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़