काठमांडू, 7 सितंबर।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने से टेलीफोन पर बात की है। इस दौरान उन्होंने नेपाल में भीषण बाढ़ के कारण हुई भारी तबाही और जानमाल के नुकसान पर गहरी संवेदना प्रकट की।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने इस मुश्किल घड़ी में नेपाल सरकार और वहां की जनता के प्रति पूरी एकजुटता दिखाई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका आपदा से जूझ रहे नेपाल को हरसंभव अतिरिक्त मदद देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
चीतचीत के दौरान आरएसपी अध्यक्ष ने बताया कि उनकी पार्टी बाढ़ प्रभावित इलाकों में चलाए जा रहे राहत और बचाव अभियानों में प्रशासन की पूरी मदद कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में देश में मौजूद विदेशी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
लामिछाने ने संकट के इस समय में नेपाल को अमेरिकी सरकार की तरफ से मिल रहे सहयोग और सहायता के लिए आभार जताया।















