Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
07 Sep, 2026

बागपत में यात्रियों से भरा वाहन डिवाइडर से टकराकर पलटा, चार की मौत

बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में राजस्थान से बदायूं जा रहा यात्रियों से भरा वाहन पलटने से चार लोगों की मौत और करीब 32 लोग घायल हो गए।

बागपत, 07 सितंबर।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में खेकड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। राजस्थान से बदायूं जा रहा यात्रियों से भरा वाहन डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 32 यात्री घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे डायल-112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही खेकड़ा थाना पुलिस चार पीआरवी वाहनों और एंबुलेंस टीम के साथ मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत और जिला अस्पताल बागपत में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय और जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने भी घटनास्थल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। अधिकारियों की निगरानी में घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को सुचारु कराया। मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास भी जारी है।

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि हादसे में घायल और मृतकों के संबंध में जानकारी के लिए परिजन मोबाइल नंबर 9454417383 पर संपर्क कर सकते हैं। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई लोग घायल हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़