Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मौसम
07 Sep, 2026

मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है और कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

भोपाल, 7 सितंबर।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बरसात का सिलसिला बने रहने की संभावना जताई है।

सोमवार को रीवा और सागर संभाग के छह प्रमुख जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं दूसरी ओर मालवा-निमाड़ के इलाकों में बारिश का असर कुछ कम रहने तथा इंदौर-उज्जैन संभाग में हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं।

राजधानी भोपाल में जलस्तर बढ़ने के कारण कलियासोत बांध के गेट दोबारा खोलने पड़े हैं। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और कुछ जगहों पर फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।

आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के 23 जिलों में इस बार औसत से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। पूर्वी हिस्से के कई जिलों में जहां स्थिति बेहतर हुई है, वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अब भी सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़