Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दिल्ली-एनसीआर
07 Sep, 2026

सत्य निकेतन हादसा: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन, एमसीडी के पांच अधिकारी निलंबित

दिल्ली के सत्य निकेतन पीजी हादसे पर कड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी के पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और पांच मंजिला इमारतों को सील करने के निर्देश दिए हैं।

नई दिल्ली, 7 सितंबर।

दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक पीजी इमारत हादसे के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कड़ा एक्शन लेते हुए एमसीडी के पांच वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कार्रवाई की गाज गिरने वालों में दक्षिण जोन के उपायुक्त राकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता रणवीर सिंह और तीन अन्य भवन अभियंता शामिल हैं। यह हादसा पुरानी इमारत में बेसमेंट की मरम्मत के दौरान पानी भरने और कमजोर ढांचे के कारण हुआ था।

मुख्यमंत्री ने आज सुबह दोबारा घटनास्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अस्सी प्रतिशत मलबा हटाया जा चुका है और हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह अन्य का इलाज जारी है।

प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने दिल्ली की सभी पांच मंजिला इमारतों को फौरन सील करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आसपास के सभी पीजी और भवनों की गहन जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़