Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
08 Sep, 2026

स्पीकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बीआरएस एमएलसी ताटा मधु गिरफ्तार

तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के आरोप में बीआरएस एमएलसी ताटा मधु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हैदराबाद, 08 सितंबर।

तेलंगाना में विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में पुलिस ने बीआरएस के एमएलसी ताटा मधु को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उन्हें हैदराबाद के न्यू एमएलए क्वार्टर्स से हिरासत में लेकर नारायणगुड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचाया गया।

ताटा मधु के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की कार्रवाई विधानसभा अध्यक्ष के ओएसडी पोलेमपल्ली वेंकटेशम की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हुई है। उन्हें नामपल्ली अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

पुलिस ने बीआरएस के एक अन्य एमएलसी नवीन रेड्डी को भी कोकापेट स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में तनाव और बढ़ गया है।

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को विधान परिषद के अध्यक्ष गुत्ता सुखेंदर रेड्डी से बीआरएस एमएलसी ताटा मधुसूदन को उच्च सदन से तत्काल बर्खास्त और निष्कासित करने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ की गई टिप्पणियां केवल उनका व्यक्तिगत अपमान नहीं हैं, बल्कि अध्यक्ष पद, सदन और पूरे तेलंगाना की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली हैं। उन्होंने इस घटना को काला दिन बताते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और उनके परिवार के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा अक्षम्य है।

सोमवार को विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन बीआरएस नेताओं ने सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के विरोध में संदेश लिखी टी-शर्ट पहनकर पहुंचने का प्रयास किया था। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें प्रवेश देने से रोक दिया था।

टी-शर्ट पर कांग्रेस सरकार की गारंटियों और उसके शासन को लेकर विरोध के संदेश लिखे गए थे। इसके बाद बीआरएस विधायकों ने सदन के बाहर जोरदार हंगामा किया।

पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने के विरोध में राज्य के कई हिस्सों में बीआरएस कार्यकर्ताओं ने रेवंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए और पुतले जलाए।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़