Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
08 Sep, 2026

महिला जनप्रतिनिधियों के सशक्त नेतृत्व का संकल्प लेकर कार्यक्रम संपन्न

फरीदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय महिला आयोग के दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम में महिला नेतृत्व, सुशासन और नीति निर्माण में प्रभावी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

फरीदाबाद, 08 सितंबर।

राष्ट्रीय महिला आयोग का दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम ‘शी इज ए चेंज मेकर’ मंगलवार को हरियाणा के फरीदाबाद स्थित ताज सूरजकुंड रिजॉर्ट में संपन्न हो गया। 7 और 8 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में देश के 25 से अधिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

समापन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर, विभिन्न राज्यों की महिला विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस आयोजन को नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण के सामूहिक संकल्प का महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों से आई महिला जनप्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए और तकनीकी सत्रों के माध्यम से शासन तथा जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने की नई समझ प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि समाज और देश के विकास में महिलाओं का नेतृत्व परिवर्तनकारी भूमिका निभा सकता है। निर्णय प्रक्रिया और सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से लोकतांत्रिक व्यवस्था भी अधिक मजबूत होगी।

कार्यक्रम का समापन महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने, नीति निर्माण में उनकी प्रभावी सहभागिता बढ़ाने और देशभर की महिला जनप्रतिनिधियों के बीच सहयोग का मजबूत नेटवर्क तैयार करने के संकल्प के साथ हुआ।

दूसरे दिन सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी सुमित महाजन ने स्वयं सहायता समूह और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पर तकनीकी सत्र लिया। इसमें महिलाओं के लिए वित्तीय सेवाओं, कौशल विकास और आजीविका से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

खुले संवाद सत्र में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने महिला जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। महिलाओं की सुरक्षा, एकल सहायता केंद्र, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और तकनीक का उपयोग, सुशासन, सार्वजनिक सेवा वितरण तथा जमीनी स्तर की चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़