Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
08 Sep, 2026

ई-ज्ञानसेतु पर मिलेगा डिजिटल ज्ञान, 9 सितंबर से विद्यार्थियों के लिए शुरू होंगे शैक्षणिक वीडियो

मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वीडियो 9 सितंबर से ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होंगे, जिनसे विभिन्न विषयों की पढ़ाई अपनी सुविधा के अनुसार की जा सकेगी।

मध्य प्रदेश, 08 सितम्बर।

प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे शैक्षणिक वीडियो अब 9 सितंबर से ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार मंगलवार शाम 5 बजे इन वीडियो के प्रकाशन का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गूगल मीट और ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों में स्थापित 10 डिजिटल स्टूडियो के जरिए स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों और पाठ्यक्रमों के लिए अध्ययन सामग्री तैयार की जा रही है। इस पहल के तहत कला, विज्ञान और वाणिज्य समेत विभिन्न विषयों के वीडियो व्याख्यान बनाए जा रहे हैं।

अब तक 2,305 शैक्षणिक वीडियो की रिकॉर्डिंग पूरी की जा चुकी है, जिनमें से 954 वीडियो का संपादन कार्य पूरा हो गया है। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन सामग्री को अधिक उपयोगी और रोचक बनाने के उद्देश्य से वीडियो में ग्राफिक्स और डिजिटल दृश्य सामग्री का प्रयोग किया गया है। इनके निर्माण में शैक्षणिक और विषयगत गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है।

प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापक तथा सहायक प्राध्यापक इन वीडियो को तैयार कर रहे हैं। वीडियो को विद्यार्थियों तक पहुंचाने से पहले उनकी विषयवस्तु, पाठ्यक्रम के अनुरूपता और शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच की जाती है। सत्यापन बोर्ड से परीक्षण और मंजूरी मिलने के बाद ही इन्हें ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल पर प्रकाशित किया जाएगा।

डिजिटल अध्ययन सामग्री तैयार करते समय प्रदेश की भाषाई विविधता का भी ध्यान रखा गया है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बघेली, बुंदेली, मराठी और संस्कृत सहित क्षेत्रीय भाषाओं में भी वीडियो बनाए गए हैं। इससे अलग-अलग भाषाई पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों तक उनकी सुविधा के अनुसार अध्ययन सामग्री पहुंच सकेगी।

मंत्रालय में आयोजित बैठक के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री परमार के समक्ष तैयार शैक्षणिक वीडियो प्रस्तुत किए गए थे। इस दौरान हुई चर्चा के बाद उन्होंने वीडियो को जल्द ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

ई-ज्ञानसेतु पर उपलब्ध वीडियो के माध्यम से विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और अन्य डिजिटल उपकरणों पर अध्ययन कर सकेंगे। इससे वे विषयों को दोहरा सकेंगे, कठिन विषयों को फिर से समझ सकेंगे और अपनी गति के अनुसार पढ़ाई कर पाएंगे।

शैक्षणिक वीडियो के निर्माण, संपादन और सत्यापन की प्रक्रिया लगातार जारी है। जिन वीडियो का सत्यापन पूरा होता जाएगा, उन्हें चरणबद्ध तरीके से ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चैनल पर प्रकाशित किया जाएगा। इस पहल से प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण डिजिटल अध्ययन सामग्री की पहुंच और अधिक व्यापक होने की उम्मीद है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़