Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
08 Sep, 2026

स्वच्छ हवा में जबलपुर का कमाल, देश में तीसरा स्थान हासिल कर महानगरों को छोड़ा पीछे

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जबलपुर ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की, जिसके बाद शहर पहुंचने पर महापौर और नगर निगम आयुक्त का जोरदार स्वागत किया गया।

जबलपुर, 08 सितम्बर।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में मध्य प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के शीर्ष चार शहरों में स्थान बनाया है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर को दूसरा, जबलपुर को तीसरा और भोपाल को चौथा स्थान मिला है। बेहतर वायु गुणवत्ता और पर्यावरण प्रबंधन के लिए तीनों शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

इस श्रेणी में लखनऊ ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इंदौर ने लगातार वायु गुणवत्ता सुधार और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के आधार पर देश में दूसरा स्थान हासिल किया। हालांकि पिछले वर्ष इंदौर इस श्रेणी में पहले स्थान पर था और इस बार एक स्थान नीचे आ गया है।

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जबलपुर ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस सफलता के साथ शहर ने कई महानगरों को पीछे छोड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में सम्मान मिलने के बाद महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ और नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार मंगलवार को जबलपुर पहुंचे।

डुमना विमानतल पर दोनों के पहुंचते ही नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। विमानतल परिसर ढोल-नगाड़ों की गूंज और भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। लोगों ने पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया और फूल बरसाकर राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि की खुशी व्यक्त की।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में तीसरा स्थान मिलने से नगर निगम और शहरवासियों में उत्साह दिखाई दिया। स्वागत कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और निगम कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। महापौर और निगमायुक्त के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग विमानतल पहुंचे थे।

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने इस उपलब्धि का श्रेय जबलपुर के नागरिकों और नगर निगम की पूरी टीम को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि शहर के करीब 15 लाख नागरिकों, सफाई मित्रों और निगम कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में सहयोग करने वाले सभी नागरिकों के प्रति आभार जताया।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि शहर की वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार विभिन्न स्तरों पर काम किया गया। पौधारोपण को बढ़ावा देने के साथ निर्माण गतिविधियों से उठने वाली धूल को नियंत्रित करने और कचरा प्रबंधन से जुड़े नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में तीसरे स्थान के रूप में मिला है। नगर निगम भविष्य में भी वायु गुणवत्ता सुधारने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता के बाद संस्कारधानी जबलपुर में खुशी का माहौल है। नगर निगम कर्मचारी संघों के पदाधिकारी भी स्वागत समारोह में शामिल हुए। शहरवासियों ने इस उपलब्धि को स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़