Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
08 Sep, 2026

भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर मोदी समेत नेताओं ने किया योगदान का स्मरण

डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं ने उनके संगीत, संस्कृति और मानवीय मूल्यों से जुड़े योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।

नई दिल्ली, 08 सितंबर।

महान संगीतकार, गायक और गीतकार डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके योगदान को स्मरण किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डॉ. भूपेन हजारिका की आवाज में असम की आत्मा और पूर्वोत्तर की भावनाएं समाई थीं, जिन्हें उनके संगीत ने पूरे देश तक पहुंचाया। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से अनगिनत लोगों के विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्ति दी तथा समाज को एक-दूसरे से जोड़ने का काम किया।

प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में पिछले वर्ष आयोजित जन्म शताब्दी समारोह के शुभारंभ में शामिल होने के अपने अनुभव को भी याद किया। उन्होंने कहा कि भूपेन दा का जीवन और उनकी रचनात्मक यात्रा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत रत्न डॉ. हजारिका को पूर्वोत्तर और पूरे भारत की सांस्कृतिक चेतना का सशक्त स्वर बताया। उन्होंने कहा कि उनके गीतों में आम जन की आकांक्षाएं, लोकजीवन की संवेदनाएं, प्रकृति के प्रति जुड़ाव और मानवीय मूल्यों की गहराई दिखाई देती है।

ओम बिरला ने कहा कि डॉ. हजारिका ने अपनी सृजनशीलता के माध्यम से असम की समृद्ध लोक-संस्कृति और पूर्वोत्तर की आवाज को देश-दुनिया तक पहुंचाया। उनकी अमर रचनाएं आज भी संवेदना, सद्भाव और मानवता का संदेश देती हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें संस्कृति का महान प्रतीक और दूरदर्शी विचारक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. हजारिका ने अपने संगीत और गहरी मानवीय सोच से भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया तथा उनकी कालजयी रचनाओं में करुणा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के आदर्श झलकते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भूपेन दा के संगीत ने असमिया संस्कृति की विविधता को विश्व पटल तक पहुंचाया। उनके गीतों में वह भावना दिखाई देती है, जिसने समाज को सदियों से एकजुट रखा है और उनकी विरासत राष्ट्र निर्माण के विचार को प्रेरित करती रहेगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपने अनेक अमर गीतों के माध्यम से डॉ. हजारिका हमेशा लोगों के हृदयों में जीवित रहेंगे। उनकी विशिष्ट आवाज, भावपूर्ण रचनाओं और संगीत साधना ने भारतीय संगीत जगत को समृद्ध किया और कला के प्रति उनका समर्पण संगीत प्रेमियों को निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़