Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
08 Sep, 2026

टीकमगढ़ नपा अध्यक्ष उपचुनाव स्थगित, नामांकन प्रक्रिया भी रुकी

टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद का उपचुनाव राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है, जिससे आठ सितंबर से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया भी रोक दी गई है।

टीकमगढ़, 08 सितम्बर।

टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव की प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी आदेश तक स्थगित कर दी है। इसके साथ ही मंगलवार से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया भी रोक दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक श्रोतिय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण पंचायतों के चुनाव की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन पत्रों का वितरण और नामांकन शुरू होना था। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद पूरी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। अब नगरीय निकाय उपचुनाव के लिए आयोग की ओर से नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा, जिसके बाद ही आगे की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष का पद वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में तत्कालीन अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद रिक्त हुआ था। उनके चुनाव लड़ने पर छह वर्ष की रोक भी लगाई गई है। पद खाली होने के बाद डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा को नगर पालिका का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

राज्य निर्वाचन आयोग ने 31 जुलाई को अध्यक्ष पद के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था। इसके बाद एक सितंबर को कलेक्टर की ओर से नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू की गई थी। पिछले कुछ दिनों से भाजपा और कांग्रेस में अध्यक्ष पद के संभावित दावेदार सक्रिय थे और चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 8 से 18 सितंबर तक चलनी थी। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर और नाम वापसी की अंतिम तारीख 18 सितंबर तय की गई थी। इसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाने थे।

अध्यक्ष पद के लिए मतदान 29 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होना था। मतगणना और परिणाम की घोषणा तीन अक्टूबर को प्रस्तावित थी। चुनावी प्रक्रिया स्थगित होने के बाद अध्यक्ष पद की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों की गतिविधियां फिलहाल थम गई हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने वर्ष 2026 के पूर्वार्द्ध में होने वाले नगरीय निकायों के उपनिर्वाचन को आगामी आदेश तक स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। अब उपचुनाव का नया कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नए सिरे से घोषित किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़