Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
08 Sep, 2026

गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी सहित कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें बधाई देकर स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।

नई दिल्ली, 08 सितंबर।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गिरिराज सिंह कपड़ा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र भारत की समृद्ध विरासत से गहराई से जुड़ा है और आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को साकार करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गिरिराज सिंह के स्वस्थ, प्रसन्न और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गिरिराज सिंह जमीन से जुड़े रहकर पूरी कर्मठता के साथ देश और समाज के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गिरिराज सिंह वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने तथा बुनकरों और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और लंबी आयु की कामना की। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी गिरिराज सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़