Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शेयर बाज़ार
08 Sep, 2026

वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव, एशिया के प्रमुख सूचकांकों की अलग-अलग चाल

वैश्विक बाजारों में मिले-जुले संकेतों के बीच यूरोप और एशिया के प्रमुख सूचकांकों में तेजी और गिरावट दोनों का रुख देखने को मिला।

नई दिल्ली, 08 सितंबर।

वैश्विक बाजारों से मंगलवार को मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। सोमवार को वॉल स्ट्रीट में अवकाश रहने के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र में कारोबार नहीं हुआ। हालांकि डाउ जोंस फ्यूचर्स 328.44 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,085.81 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव के बाद मिला-जुला रुख रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.13 प्रतिशत गिरकर 10,817.46 अंक पर बंद हुआ। डीएएक्स इंडेक्स भी 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,987.40 अंक पर बंद हुआ।

दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स में 0.24 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और यह 8,299 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी मंगलवार को मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। नौ प्रमुख बाजारों में पांच सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में रहे, जबकि चार सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

गिफ्ट निफ्टी 0.18 प्रतिशत कमजोर होकर 23,784.50 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,616.18 अंक पर पहुंच गया। हैंग सेंग इंडेक्स 103.12 अंक यानी 0.41 प्रतिशत फिसलकर 25,310 अंक पर कारोबार करता नजर आया।

स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स भी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,759.22 अंक के स्तर पर बना हुआ था। दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 223.16 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,623 अंक पर पहुंच गया।

शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.36 प्रतिशत उछलकर 3,946.99 अंक के स्तर पर पहुंचा। कोस्पी इंडेक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली और यह 165.84 अंक यानी 2.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,161.23 अंक पर कारोबार कर रहा था।

जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.82 प्रतिशत चढ़कर 6,673.63 अंक पर पहुंच गया। ताईवान वेटेड इंडेक्स भी 95.02 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 47,421.29 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़