Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
08 Sep, 2026

इंदौर कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, मुस्तैदी से टला हादसा

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में वाहन खरीद-बिक्री विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे युवक ने जनसुनवाई के दौरान अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

इंदौर, 08 सितम्बर।

प्रशासनिक संकुल स्थित कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शिकायत लेकर पहुंचे एक युवक ने अचानक अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए उसे रोक लिया। लोगों ने तुरंत पानी डालकर उसके शरीर से ज्वलनशील पदार्थ हटाया, जिससे समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

युवक की पहचान जामनिया खुर्द निवासी आकाश के रूप में हुई है। वह डीजे लगी गाड़ी की खरीद-बिक्री और भुगतान से जुड़े विवाद को लेकर लंबे समय से परेशान था। घटना के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा और एसडीएम घनश्याम धनगर ने युवक से बातचीत कर उसकी शिकायत सुनी और उसे समझाइश दी।

एसडीएम धनगर के अनुसार, आकाश ने 31 जनवरी 2025 को एक व्यक्ति से डीजे लगी गाड़ी करीब 11 लाख 21 हजार रुपये में खरीदी थी। सौदे के दौरान उसने दो लाख रुपये का भुगतान किया था। शेष राशि आठ महीने के भीतर चुकाने को लेकर दोनों पक्षों में मौखिक सहमति बनी थी।

तय समय में पूरी राशि का भुगतान नहीं होने पर वाहन मालिक ने करीब चार महीने का अतिरिक्त समय भी दिया था। इसके बावजूद बकाया रकम जमा नहीं हो सकी। इसके बाद वाहन मालिक ने गाड़ी अपने कब्जे में वापस ले ली।

वाहन वापस लिए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया। आकाश का आरोप है कि उसके साथ सौदे में धोखा किया गया और तय वाहन की जगह खराब डीजे सिस्टम वाली दूसरी गाड़ी दे दी गई। उसका दावा है कि वाहन में नया सामान लगवाने के नाम पर उससे अतिरिक्त खर्च भी कराया गया और बाद में गाड़ी वापस ले ली गई।

प्रशासन के अनुसार दोनों पक्षों के बीच कोई लिखित अनुबंध नहीं हुआ था। भुगतान और वाहन के कब्जे को लेकर दोनों के अलग-अलग दावे हैं। गाड़ी वापस लिए जाने के बाद आकाश ने पुलिस थाने, पुलिस कमिश्नर कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय सहित विभिन्न स्तरों पर शिकायतें की थीं। मंगलवार को वह इसी विवाद को लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था।

एसडीएम ने बताया कि जनसुनवाई में फिलहाल युवक का पक्ष सुना गया है और दूसरे पक्ष को भी कलेक्टर कार्यालय बुलाया गया है। दोनों पक्षों के बयान, दस्तावेज और तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार मामले का निराकरण किया जाएगा।

घटना के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर कार्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद युवक के पास ज्वलनशील पदार्थ पहुंचने को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़