नई दिल्ली, 08 सितंबर।
घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में सोना 600 रुपये से लेकर 650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है।
कीमतों में बदलाव के बाद 24 कैरेट सोना 1,54,140 रुपये से 1,54,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,290 रुपये से 1,41,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बना हुआ है।
चांदी की कीमत स्थिर रही है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चमकीली धातु आज भी 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,54,140 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर उपलब्ध है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,54,140 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। कोलकाता में भी दोनों श्रेणियों के सोने की कीमत क्रमशः 1,54,140 रुपये और 1,41,290 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
भोपाल के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,290 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना में 24 कैरेट सोना 1,54,190 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,290 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,54,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इन तीनों शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बनी हुई है।















