नई दिल्ली, 8 सितंबर।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की जूनियर क्रिकेट समिति ने आगामी ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में दो महत्वपूर्ण फेरबदल किए हैं। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ से ताल्लुक रखने वाले आर्यन सावसानी को वनडे टीम में रोहित यादव के स्थान पर जगह दी गई है, वहीं हरियाणा क्रिकेट संघ के खिलाड़ी तन्मय बालोदा को बहुदिवसीय मैचों के लिए रोहित की जगह टीम में शामिल किया गया है।
आपको बता दें कि रोहित यादव को पहले राजकोट और अहमदाबाद में होने वाले इन मुकाबलों के लिए वनडे और बहुदिवसीय दोनों टीमों में चुना गया था। हालांकि, आयु संबंधी कुछ विसंगतियां सामने आने के बाद उन्हें इस दल से बाहर करने का निर्णय लिया गया है।
इस बदलाव के बाद भारत की अंडर-19 संशोधित वनडे टीम इस प्रकार है: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल और आर्यन सावसानी।
इसी तरह भारत की अंडर-19 संशोधित बहुदिवसीय टीम में इन खिलाड़ियों को जगह मिली है: यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्ण (विकेटकीपर), अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव और तन्मय बालोदा।















