नोएडा, 9 सितंबर।
थाना बिसरख पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने के आरोप में नितिन गर्ग को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पेटियों में रखे लाखों रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आगामी त्योहारों को देखते हुए पटाखों का अवैध भंडारण करने के लिए इन्हें लाया गया था।
पुलिस ने अलग-अलग मामलों में भी कई लोगों को गिरफ्तार किया है। दीपू कुमार के पास से 24 पाउच देशी शराब बरामद हुई। वहीं बादल यादव को अवैध चाकू के साथ पकड़ा गया।
एक अन्य कार्रवाई में राम लखन के कब्जे से 65 पाउच देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने पवन कुमार को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से 70 पव्वा देशी शराब मिली।
इसके अलावा सागर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने सभी मामलों में अलग-अलग कार्रवाई की है।















