Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
09 Sep, 2026

मोदी के 25 साल के जनसेवा सफर को घर-घर पहुंचाएगी भाजपा, 17 सितंबर से अभियान

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की जनसेवा यात्रा को जनता तक पहुंचाएगी।

नई दिल्ली, 9 सितंबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को कहा कि अभियान के माध्यम से मोदी की जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की 25 वर्ष की यात्रा को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

नितिन नवीन ने बताया कि 7 अक्टूबर 2026 को मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होंगे। उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद से उन्होंने जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ काम किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी का राजनीतिक सफर सामान्य कार्यकर्ता से देश के प्रधानसेवक तक पहुंचने का रहा है। उनके नेतृत्व, संकल्प और बदलाव की सोच से भारत को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और वैश्विक स्तर पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

नवीन ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में युवाओं के लिए नए अवसर बढ़े हैं। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप तंत्र बन गया है। खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों से भी युवाओं को नई ऊर्जा मिली है।

उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे कदमों का उल्लेख किया। सीमावर्ती गांवों को भारत का पहला गांव बताते हुए उनके विकास और सम्मान को नई पहचान देने की बात भी कही। राम मंदिर और काशी विश्वनाथ गलियारे सहित सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकास का भी उल्लेख किया।

नितिन नवीन के अनुसार, अभियान के दौरान देशभर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और अन्य सेवा गतिविधियां होंगी। भाजपा कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ मोदी के जनसेवा और समर्पण का संदेश घर-घर तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर से वाराणसी से वडनगर तक सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी। 17 सितंबर को रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे और शाम 7 बजे सेवा दीया जलाया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़