Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शेयर बाज़ार
09 Sep, 2026

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 75 हजार के नीचे फिसला, बाजार में भारी बिकवाली जारी

घरेलू शेयर बाजार में आज सुबह से भारी बिकवाली के चलते सेंसेक्स 75 हजार और निफ्टी 23,400 अंक के नीचे लुढ़क गए हैं।

नई दिल्ली, 09 सितंबर।

घरेलू शेयर बाजार में आज सुबह से ही भारी बिकवाली का माहौल छाया हुआ है। कारोबार की शुरुआत ही कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव इतना बढ़ा कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक तेजी से नीचे लुढ़क गए। सेंसेक्स 75,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करके नीचे आ गया और निफ्टी भी 23,400 अंक से फिसल गया। खरीदारों ने बाजार को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन बिकवाली हावी रहने के कारण बाजार की चाल पर कोई खास असर नहीं पड़ा। पहले एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.79 प्रतिशत और निफ्टी 0.63 प्रतिशत के नुकसान पर ट्रेड कर रहे थे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 361.36 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की सुस्ती के साथ 75,216.22 अंक पर खुला था। खुलते ही बिकवाली के तेज झटके से यह सूचकांक शुरुआती मिनटों में ही 600 अंक से अधिक टूटकर 74,968.99 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद निवेशकों ने लिवाली शुरू की जिससे स्थिति में कुछ सुधार हुआ। खरीदारी के दम पर पहले आधे घंटे में यह सूचकांक चढ़कर 75,220.88 अंक तक पहुंच गया।

इस ऊंचाई पर पहुंचते ही बाजार में फिर से मुनाफावसूली और बिकवाली का दौर शुरू हो गया। इसके चलते सूचकांक की गिरावट एक बार फिर गहरी होने लगी। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच शुरुआती एक घंटे यानी सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 600.38 अंक यानी 0.79 प्रतिशत फिसलकर 74,977.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की राह पर चलते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने आज 113.05 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,522.05 अंक से कारोबार की शुरुआत की। खुलते ही भारी बिकवाली के कारण यह सूचकांक 150 अंक से अधिक लुढ़ककर 23,468.45 अंक पर आ गया। इस बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों ने खरीदारी शुरू की जिससे बाजार संभलने लगा।

खरीदारी के सहारे पहले आधे घंटे में निफ्टी ने उछाल लेते हुए 23,536.50 अंक का स्तर छू लिया। इसके तुरंत बाद बाजार में फिर से बिकवाली का दबाव लौट आया जिससे सूचकांक की कमजोरी बढ़ने लगी। उतार-चढ़ाव के इस दौर के बीच शुरुआती एक घंटे का कामकाज पूरा होने पर सुबह 10:15 बजे निफ्टी 149.30 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की गिरावट लेकर 23,485.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।

कारोबार के इस दौर में शेयर बाजार के कुल 2,878 शेयरों में सक्रिय रूप से कामकाज हो रहा था। इनमें से 1,237 शेयर मुनाफा कमाने के बाद हरे निशान पर टिके थे, जबकि 1,641 शेयर नुकसान झेलकर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 10 शेयर ही लिवाली के समर्थन से हरे निशान पर टिक पाए थे। दूसरी ओर 20 शेयर बिकवाली के भारी दबाव के कारण लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा निफ्टी के 50 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान पर और 37 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते हुए दिखाई दे रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार बीतने के बाद बाजार की दिग्गज कंपनियों में मैक्स हेल्थकेयर, अदानी एंटरप्राइजेज, कोल इंडिया, लार्सन एंड टूब्रो और एनटीपीसी के शेयर 4.23 प्रतिशत से लेकर 1.30 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके विपरीत इंफोसिस, एचडीएफसी लाइफ, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजी और टीसीएस के शेयर 3.60 प्रतिशत से लेकर 2.29 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 555.23 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,577.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने पिछले सत्र में 144.05 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,635.10 अंक पर अपने कारोबार का अंत किया था।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़