Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
09 Sep, 2026

कटनी में चलती स्कूल वैन से गिरा 10 वर्षीय छात्र, अस्पताल में मौत

कटनी के विजयराघवगढ़ में चलती स्कूल वैन का दरवाजा खुलने से सड़क पर गिरे 10 वर्षीय छात्र की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

कटनी, 9 सितंबर।

विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को स्कूल से घर लौट रहे 10 वर्षीय छात्र की हादसे में मौत हो गई। द्वारिका स्कूल की तूफान वैन का दरवाजा अचानक खुलने से बच्चा चलती वैन से सड़क पर गिर गया था। गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

टीकर निवासी दिनेश यादव का बेटा जीत यादव द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था। स्कूल की छुट्टी के बाद वह वैन से घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक वैन का दरवाजा खुला और जीत सड़क पर जा गिरा।

हादसे में बच्चे को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने उसे तत्काल नजदीकी शासकीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

घटना के बाद स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने निजी स्कूल वाहनों में सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित मानकों की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि कई जगह स्कूली वाहनों के संचालन में सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जाती है।

सूचना मिलने पर विजयराघवगढ़ थाना पुलिस मौके और अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक की लापरवाही, वाहन की फिटनेस और स्कूल प्रबंधन की भूमिका सहित सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया गया है।

थाना प्रभारी के अनुसार, जांच के आधार पर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़