Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
09 Sep, 2026

रायबरेली में राहुल गांधी का जनता दरबार, लोगों ने सड़क से ट्रांसपोर्ट नगर तक उठाए मुद्दे

राहुल गांधी ने रायबरेली में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और स्थानीय मुद्दों पर संबंधित मांगों को जाना।

रायबरेली, 9 सितंबर।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय रायबरेली दौरे के दूसरे दिन बुधवार को भुएमऊ स्थित आवास पर जनता दरबार लगाया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर उनसे मिलने पहुंचे।

जनता दरबार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की। लोगों ने उन्हें क्षेत्र की अलग-अलग समस्याओं से अवगत कराया।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सिन्हा ने राहुल गांधी को राखी बांधी। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। सुल्तानपुर कांग्रेस के उपाध्यक्ष जनार्दन शुक्ल ने भी उनसे मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिया।

मनोवैज्ञानिक रूमा प्रवीण ने रायबरेली की खराब सड़कों का मुद्दा उठाया। समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश माही ने रायबरेली के पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से समर्थन जताया और कारगिल शहीद राजेंद्र यादव के नाम पर एक चौराहे का नाम रखने की मांग की।

रायबरेली ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष राममोहन श्रीवास्तव ने शहर में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने की मांग रखी। इससे पहले राहुल गांधी ने सर्राफा व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जीएसटी से जुड़े मुद्दे को लोकसभा में उठाने का भरोसा दिया।

स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी राहुल गांधी से मुलाकात कर संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी।

राहुल गांधी बुधवार को सांसद निधि से तीन करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह रायबरेली कलेक्ट्रेट में होने वाली जिला निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में भी शामिल होंगे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़