Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
09 Sep, 2026

ऊना में मकान से 17.68 ग्राम चिट्टा बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार

ऊना के अंब में पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर 17.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया और महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

ऊना, 9 सितंबर।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ऊना जिला पुलिस ने अंब में कार्रवाई करते हुए 17.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर की देर रात निरीक्षक विपन कुमार शर्मा के नेतृत्व में अंब थाना पुलिस टीम को एक मकान में चिट्टा रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वार्ड नंबर 8 स्थित मकान में दबिश देकर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पुलिस को मकान से 17.68 ग्राम चिट्टा मिला। कार्रवाई के बाद एक युवक, उसकी मां और वार्ड नंबर दो में रहने वाले एक अन्य युवक को आरोपित बनाया गया है।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ ने लोगों से युवाओं को नशे से दूर रखने में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की ओर ले जाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़