रांची, 9 सितंबर।
झारखंड हाई कोर्ट में बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई। याचिका में उन्होंने धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के आरोप पत्र में दर्ज धनराशि में किए गए बदलाव को चुनौती दी है। दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा। इससे पहले हुई सुनवाई में प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत में अपना जवाब दाखिल किया था।
मधु कोड़ा ने अपनी याचिका में निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें आरोप पत्र में धनशोधन की राशि में किए गए बदलाव के खिलाफ दाखिल उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया था।
अब हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार है।














