भोपाल, 10 सितंबर।
गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने गुरुवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ले ली। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोकभवन स्थित सांदीपनि सभागार में आयोजित समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मंजूरी और केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद न्यायमूर्ति कोगजे की नियुक्ति हुई है। उन्होंने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक रूसिया का स्थान ग्रहण किया है। इससे पहले बुधवार शाम वे अपनी पत्नी अर्चना अल्पेश कोगजे के साथ भोपाल पहुंचे थे और राज्यपाल से सौजन्य भेंट की थी।
शपथ ग्रहण के बाद न्यायमूर्ति कोगजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे। आगामी 11 सितंबर को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कोर्ट रूम नंबर-1 में उनके सम्मान में औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर वे मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपना आधिकारिक कार्यभार संभालेंगे।















