भोपाल, 10 सितंबर।
राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित गरिमामयी समारोह के दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस महत्वपूर्ण शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल तथा जगदीश देवड़ा सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री एवं गणमान्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कोगजे के इस भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने उन्हें अपनी ओर से आत्मीय बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।















