नई दिल्ली, 10 सितंबर।
ईरान और अमेरिका के बीच निरंतर बढ़ते तनाव और कच्चे तेल के दामों में आई उछाल के कारण वैश्विक बाजारों पर चौतरफा मंदी का शिकंजा कसा हुआ है, जिससे अमेरिकी शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में बिकवाली के भारी दबाव के बीच गिरावट के साथ बंद हुए।
पश्चिम एशिया में गहराते संकट और ईरान द्वारा अमेरिकी ठिकानों पर और अधिक तीव्र हमले करने की चेतावनी दिए जाने के बाद अमेरिकी निवेशकों में जबर्दस्त घबराहट देखी गई, जिसके प्रभाव स्वरूप डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में चार सौ अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई और एसएंडपी 500 तथा नैस्डेक सूचकांक भी कमजोरी के साथ बंद हुए, हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की मजबूती नजर आ रही है।
यूरोपीय बाजारों से लेकर एशियाई बाजारों तक आज मंदी का ही दौर छाया हुआ है, जहां निक्केई, हैंग सेंग, कोस्पी और शंघाई कंपोजिट समेत अधिकांश प्रमुख एशियाई सूचकांक लाल निशान के दायरे में कारोबार कर रहे हैं और केवल गिफ्ट निफ्टी ही मामूली बढ़त बनाए हुए है।















