Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
11 Sep, 2026

दिल्ली मंडल में परिचालन बदलाव, कई ट्रेनें आंशिक रद्द और बदले मार्ग से चलेंगी

दिल्ली मंडल में परिचालन कारणों से 11 से 13 सितंबर के बीच उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनों के मार्ग और संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

नई दिल्ली, 11 सितम्बर।

दिल्ली मंडल में परिचालन से जुड़े कार्यों के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इसके तहत उत्तर पश्चिम रेलवे की कुछ रेल सेवाएं निर्धारित मार्ग या स्टेशन तक नहीं चलेंगी, वहीं कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से संचालित किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 14737 भिवानी-तिलकब्रिज रेल सेवा 12 और 13 सितंबर को भिवानी से रवाना होकर शकूरबस्ती तक ही चलेगी। इसलिए शकूरबस्ती से तिलकब्रिज के बीच इस ट्रेन का संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 14738 तिलकब्रिज-भिवानी रेल सेवा 12 और 13 सितंबर को तिलकब्रिज के बजाय शकूरबस्ती से रवाना होगी। इसके कारण तिलकब्रिज और शकूरबस्ती के बीच सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14727 श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज रेल सेवा 13 सितंबर को श्रीगंगानगर से चलकर नई दिल्ली तक ही संचालित होगी। नई दिल्ली से तिलकब्रिज के बीच इसका संचालन नहीं होगा। गाड़ी संख्या 15307 तिलकब्रिज-सिरसा रेल सेवा 11 और 12 सितंबर को तिलकब्रिज के स्थान पर नई दिल्ली से रवाना होगी। इससे तिलकब्रिज-नई दिल्ली के बीच इसकी सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 14030 मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर रेल सेवा 13 सितंबर को मेरठ कैंट से रवाना होकर बदले हुए मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन साहिबाबाद, दिल्ली शाहदरा, दिल्ली जंक्शन और दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी।

वहीं गाड़ी संख्या 54411 रेवाड़ी-मेरठ कैंट रेल सेवा 12 सितंबर को रेवाड़ी से रवाना होगी और परिवर्तित मार्ग से दिल्ली किशनगंज, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली शाहदरा और साहिबाबाद होकर चलेगी। यात्रियों को इन बदलावों के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की आवश्यकता होगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़