Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
न्यायपालिका
11 Sep, 2026

जेपीएससी घोटाला: पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अनियमितता के मामले में गिरफ्तार पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत याचिका पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

रांची, 11 सितंबर।

झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के मामले में जेल में बंद पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

श्वेता गुप्ता की तरफ से अदालत में पैरवी कर रहे वकीलों ने उनका पक्ष रखा। वहीं दूसरी ओर अभियोजन पक्ष के वकीलों ने उनकी जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया है।

आपकों बता दें कि जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीआईडी ने कांड संख्या सोलह दर्ज की थी। इसी मामले की जांच के सिलसिले में सीआईडी ने बाईस जुलाई को श्वेता गुप्ता को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की गई थी, जिसके पूरा होने के बाद से वह लगातार न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। इस पूरे प्रकरण में अब तक बीस से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जांच एजेंसी इस परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और उससे जुड़े तमाम लोगों की भूमिका की गहराई से पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि अन्य विभाग में तबादला होने के बाद भी वह जेपीएससी में ही काम कर रही थीं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़