Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
11 Sep, 2026

कूटनीतिक हलचल तेज: ब्रिक्स सम्मेलन के लिए विदेशी मेहमानों का दिल्ली आगमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले अठारहवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए विदेशी नेताओं का आगमन शुरू हो गया है।

नई दिल्ली, 11 सितंबर।

भारत की मेजबानी में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मेलन में भारत का नेतृत्व करेंगे। भारत 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और इस बार का सम्मेलन नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा।

शिखर सम्मेलन से पहले विदेशी नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 11 सितंबर को नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। वह तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें व्यापार, निवेश, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी।

Delighted to welcome my friend, President Putin to India. Looking forward to our interactions later this evening and tomorrow. India-Russia friendship is a time tested one that has greatly benefitted our people.

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो समेत कई नेता 11 सितंबर को दिल्ली पहुंचने वाले हैं। ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन भारत पहुंचकर ब्रिक्स व्यापार मंच की बैठक में शामिल होंगे और प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

ब्राजील के विदेश मंत्री नई दिल्ली पहुंचे।

The Minister of International Relations and Cooperation from South Africa, Mr. Ronald Lamola arrives in New Delhi to participate in the 18th BRICS Summit – 2026 hosted by India at Terminal 3, Indira Gandhi International Airport, in New Delhi on September 10, 2026.

The Minister in the Presidency from South Africa, Ms. Khumbudzo Ntshavheni arrives in New Delhi to participate in the 18th BRICS Summit – 2026 hosted by India at Terminal 3, Indira Gandhi International Airport, in New Delhi on September 10, 2026.

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 सितंबर को भारत पहुंचेंगे। उनका यह दौरा करीब सात वर्ष बाद भारत की यात्रा होगी। सम्मेलन में चीन, रूस और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों के साथ आर्थिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा पर नजर रहेगी।

ब्रिक्स में भारत, चीन, रूस, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात समेत 11 सदस्य हैं। सऊदी अरब की भूमिका को लेकर स्थिति अलग है और वह पूर्ण सदस्यता को औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं कर पाया है। इस बार कई साझेदार देशों के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में शामिल होंगे।

सम्मेलन में वैश्विक शासन, आर्थिक सहयोग, व्यापार, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण आपूर्ति शृंखलाओं और विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक व्यापार एवं शुल्क नीतियां भी बैठक के प्रमुख मुद्दों में शामिल रहेंगी।

भारत की अध्यक्षता का मुख्य जोर लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास पर है। सम्मेलन का उद्देश्य विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने के साथ ब्रिक्स को व्यावहारिक और समाधान केंद्रित मंच के रूप में आगे बढ़ाना है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़