Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
प्रशासनिक खबरें
11 Sep, 2026

स्वास्थ्य मंत्री के निवास घेराव निकले युवा कांग्रेसी, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

भोपाल में स्वास्थ्य व्यवस्था की कमियों को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग उठाई और पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच घेराव का प्रयास किया।

भोपाल, 11 सितम्बर।

मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को युवा कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के निवास का घेराव करने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से चार इमली की तरफ बढ़ रहे थे। पुलिस ने पांच नंबर बस स्टॉप के पास बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कुछ समय तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए।

डॉक्टर, दवाइयों और एंबुलेंस की कमी का आरोप

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और दवाइयां पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को एंबुलेंस जैसी जरूरी सुविधाएं हासिल करने में भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए। घनघोरिया ने रीवा में प्रसूता और नवजात की मौत सहित प्रदेश में सामने आए अन्य मामलों का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यदि उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री व्यवस्था संभालने में सक्षम नहीं हैं तो उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए।

सागर और रीवा के मामलों पर भी सरकार को घेरा

युवा कांग्रेस नेताओं ने सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों और रीवा में प्रसूता एवं नवजात की मौत के मामले भी उठाए। उन्होंने इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न मामलों में सामने आए मौतों के आंकड़ों को लेकर भी सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग रखी।

भोपाल जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे सहित अन्य नेताओं ने कहा कि आम लोगों को समय पर इलाज, दवाइयां और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार से स्वास्थ्य सेवाओं में मौजूद कमियों की समीक्षा कर जरूरी सुधार करने की मांग की।

प्रदर्शन में राहुल मंडलोई, रोहित राजोरिया, मोहित सक्सेना, नरेंद्र यादव, लोकेन्द्र शर्मा, जयंत जोशी और अनिकेत द्विवेदी सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़