मिलान, 15 सितंबर।
डिफेंडिंग चैंपियन इंटर मिलान ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए जबरदस्त पलटवार किया और सोमवार को उडिनेज को 5-3 से रौंदकर सीरी ए में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा। इस शानदार जीत की बदौलत इंटर चार मुकाबलों में 12 अंक हासिल करके रोमा के साथ संयुक्त रूप से अंक तालिका में पहले पायदान पर काबिज हो गया है।
शुरुआती पलों में इंटर का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा जहां जेम्स अबैंकवाह और युर्गेन एकेलेंकैंप ने शुरुआत के सोलह मिनटों में ही गोल दागकर उडिनेज को दो गोल की मजबूत बढ़त दिला दी। इसके बाद कार्लोस ऑगुस्तो ने लंबी दूरी से बेहतरीन गोल दागा और फिर निकोलो बरेला ने मध्यांतर से ठीक पहले गोल करके स्कोर बराबर कर दिया।
मैच के दूसरेार्ध में इंटर ने मुकाबले पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया और मार्कस थुराम, फ्रांसेस्को एस्पोसितो तथा आंगे-योआन बोनी के गोलों की मदद से स्कोर 5-2 कर दिया। खेल के अंतिम समय में उडिनेज के लिए इद्रिसा गुएये ने एक गोल जरूर दागा, लेकिन वह हार टालने के लिए नाकाफी साबित हुआ। live
दूसरी ओर रोमा ने भी टोरिनो को 2-0 से शिकस्त देकर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है जिसमें डोनियल मालेन और निकोलो पिसिली ने गोल दागे। इस प्रकार रोमा के भी चार मैचों में 12 अंक हो चुके हैं और अब इंटर की अगली टक्कर रोमा से स्टेडियो ओलिंपिको में होगी।
एक अन्य मुकाबले में कोमो ने पर्मा को 2-1 से पटखनी देकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है जिसमें जैकोबो रामोन और काइकी ब्रूनो ने स्कोर किया। उल्लेखनीय है कि कोमो की यह जीत सप्ताह के मध्य में यूरोपीय चैंपियंस लीग में मिली सफलता के तुरंत बाद आई है।













