Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिंदी सिनेमा
24 Sep, 2026

'लव एंड वॉर' से रणबीर कपूर का खूंखार लुक आया सामने, खून से लथपथ दिखे अभिनेता

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' से रणबीर कपूर का पहला खूंखार और लहूलुहान पोस्टर जारी कर दिया गया है, जो 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मुंबई, 24 सितंबर।

प्रसिद्ध फिल्मकार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में तैयार हो रही बहुचर्चित फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर सिनेप्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि इस फिल्म के पर्दे पर आने में अभी कुछ वक्त बाकी है, लेकिन मेकर्स ने अभिनेता रणबीर कपूर का पहला आधिकारिक लुक जारी कर माहौल पूरी तरह गरमा दिया है। भंसाली प्रोडक्शंस द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस पहले पोस्टर में रणबीर एक बिल्कुल नए और बेहद आक्रामक तेवर में नजर आ रहे हैं।

सामने आए इस पोस्टर में रणबीर कार के स्टीयरिंग पर नजर आ रहे हैं, जहां उनका एक हाथ बुरी तरह घायल और खून से सना हुआ दिखाई दे रहा है। उनके चेहरे के भाव साफ बयां कर रहे हैं कि वह किसी गंभीर तनाव या जंग के मुहाने पर खड़े हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के बाद दर्शकों को एक बार फिर रणबीर का वही लहूलुहान और खूंखार अंदाज देखने को मिल रहा है। निर्माताओं ने इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, "वो रुतबा, वो रब, वो जुनून!"

संजय लीला भंसाली की इस महत्वकांक्षी फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। यह फिल्म मुख्य रूप से प्यार और जंग की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भव्य एक्शन-ड्रामा है। मेकर्स की योजना के अनुसार, इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट को आगामी 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़