Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सेलिब्रिटी गॉसिप
24 Sep, 2026

सुनील शेट्टी बोले- स्थायी रिश्तों की नींव विश्वास, ग्राहकों को मिले संपत्ति आवंटन पत्र

सुनील शेट्टी ने रियल एस्टेट में विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही को जरूरी बताते हुए संपत्ति आवंटन समारोह में ग्राहकों को आवंटन पत्र सौंपे जाने की जानकारी दी।

नई दिल्ली, 24 सितंबर।

अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि व्यापारिक संबंध हों या निजी रिश्ते, लंबे समय तक टिकने वाले संबंधों का आधार विश्वास होता है। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रतिबद्धता को हर क्षेत्र के लिए जरूरी बताया।

कौशाम्बी स्थित होटल रेडिसन ब्लू के टावर वन में बुधवार को ‘ट्रस्ट इज द रियल कैपिटल’ पुस्तक का विमोचन और संपत्ति आवंटन समारोह आयोजित किया गया। सुनील शेट्टी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र में विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण पूंजी है। उनके अनुसार, पारदर्शिता और जवाबदेही पर केंद्रित ऐसी पुस्तक इस क्षेत्र के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।

पुस्तक में रियल एस्टेट कारोबार में पारदर्शिता, जवाबदेही और भरोसे की भूमिका को प्रमुखता दी गई है। संपत्ति खरीदने में ग्राहकों की जीवनभर की बचत और बड़ी राशि जुड़ी होती है, इसलिए ग्राहक और रियल एस्टेट कंपनी के बीच लंबे समय का भरोसेमंद संबंध जरूरी बताया गया है।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में राजस्थान की विभिन्न परियोजनाओं के ग्राहकों को औपचारिक रूप से संपत्ति आवंटन पत्र सौंपे गए। इनमें नवभारत शिवानी रेजिडेंसी फेज-2, फुलेरा, श्याम भूमि फेज-1, खाटू श्याम जी और नवभारत शिवानी वाटिका 11th फेज-2 प्रमुख परियोजनाएं रहीं।

आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी दस्तावेजीकरण और ग्राहक-केंद्रित सेवा के तहत पूरी की गई। इससे ग्राहकों और कंपनी प्रबंधन के बीच सीधे संवाद का अवसर भी मिला।

संस्थापक एवं निदेशक प्रिंस धारीवाल ने कहा कि संपत्ति आवंटन समारोह ग्राहकों और कंपनी दोनों के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि संपत्ति का स्वामित्व विश्वास और किए गए वादों को पूरा करने से जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि आयोजन के माध्यम से ग्राहकों के भरोसे का सम्मान करने के साथ जिम्मेदार रियल एस्टेट के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया गया है।

कार्यक्रम में संपत्ति आवंटन सत्र का नेतृत्व संस्थापक एवं निदेशक प्रिंस धारीवाल ने किया। समारोह में 200 से 250 ग्राहक, उनके परिवार, व्यापारिक साझेदार और रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग शामिल हुए।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़