Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राष्ट्रीय खेल
19 Sep, 2026

यूपीएल 2026 के उद्घाटन समारोह में दिखेगा उत्तराखंड की संस्कृति का रंग, वाणी कपूर होंगी आकर्षण

21 सितंबर को देहरादून में यूपीएल के तीसरे सीजन की शुरुआत होगी, जहां वाणी कपूर के साथ गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार के लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

देहरादून, 19 सितंबर।

उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे सीजन के उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 21 सितंबर को देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर मुख्य आकर्षण होंगी। समारोह में क्रिकेट के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति और संगीत की झलक भी देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम में गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। गढ़वाल से करिश्मा शाह और रुहान भारद्वाज, कुमाऊं से इंदर आर्य, जौनपुर से मंजू नौटियाल तथा जौनसार से अज्जू तोमर और अजय चौहान लोक संगीत की प्रस्तुति देंगे।

21 सितंबर को महिला वर्ग के दो मुकाबलों के साथ यूपीएल के नए सीजन की शुरुआत होगी। सुबह 11 बजे पिथौरागढ़ हरिकेन्स और देहरादून वॉरियर्स आमने-सामने होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे बागेश्वर एरियल और मसूरी क्वींस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मैचों के बाद शाम को उद्घाटन समारोह आयोजित होगा।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सचिव किरण वर्मा ने कहा कि उद्घाटन समारोह नए सीजन की शुरुआत के साथ क्रिकेट और उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रतिभा को एक मंच पर लाने का अवसर है। सीएयू के पूर्व सचिव महीम वर्मा ने भी समारोह को प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और क्रिकेट का उत्सव बताया।

यूपीएल चेयरपर्सन सुनील जोशी ने कहा कि तीसरा सीजन उत्तराखंड क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण है। टूर्नामेंट में विभिन्न आयु और पृष्ठभूमि के खिलाड़ियों को टी-20 प्रारूप में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

महिला वर्ग का फाइनल 24 सितंबर को होगा। पुरुष वर्ग की शुरुआत 22 सितंबर को शाम 7:30 बजे हरिद्वार एल्मास और नैनीताल टाइगर्स के मुकाबले से होगी। पुरुष वर्ग का एलिमिनेटर 30 सितंबर और फाइनल 1 अक्टूबर को खेला जाएगा।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़