Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
19 Sep, 2026

एशियन गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा ने भारतीय दल को दी शुभकामनाएं

टखने की चोट के कारण एशियन गेम्स से बाहर नीरज चोपड़ा ने जापान पहुंचे भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

नई दिल्ली, 19 सितंबर।

स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने जापान में शुरू हुए एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करेंगे।

नीरज चोपड़ा इस बार एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। टखने के लिगामेंट में चोट के कारण वह प्रतियोगिता से बाहर हैं। इसके बावजूद उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के प्रति अपना समर्थन जताया है।

2018 और 2023 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके नीरज ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया को उनकी ओर से शुभकामनाएं हैं और उन्हें विश्वास है कि भारतीय खिलाड़ी देश को गौरवान्वित करेंगे।

जापान के आइची-नागोया में शनिवार को एशियन गेम्स 2026 का आधिकारिक आगाज हुआ। पालोमा मिजुहो स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में विभिन्न एशियाई देशों के खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हुए। भारतीय दल ने भी उत्साह के साथ मार्च किया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और स्टार कबड्डी खिलाड़ी पवन सेहरावत तिरंगा लेकर भारतीय दल की अगुआई करते नजर आए।

इस बार भारत के 500 से अधिक खिलाड़ी 36 खेलों में चुनौती पेश कर रहे हैं। पिछले एशियन गेम्स में भारत ने 107 पदक जीते थे, जिनमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल थे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़