नई दिल्ली, 22 सितंबर।
देश के सर्राफा बाजार में आज कारोबार की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। दाम घटने के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में सोना 1,150 रुपये से लेकर 1,260 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है, जबकि चांदी के भाव में भी शुरुआती कारोबार के दौरान 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की उल्लेखनीय कमजोरी दर्ज की गई है।
इस गिरावट के बाद अब बाजार में 24 कैरेट सोना 1,54,570 रुपये से 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,690 रुपये से 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बिक रहा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,720 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि चांदी फिसलकर 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में 24 कैरेट सोना 1,54,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
इसी तरह अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,54,620 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,41,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। जयपुर और लखनऊ में कीमतें थोड़ी ऊपर हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,54,720 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी रुख एक जैसा है, जहां 24 कैरेट सोना 1,54,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
















