Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
ट्रैफिक व परिवहन
23 Sep, 2026

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि: दक्षिण मध्य रेलवे में पहली बार सफलतापूर्वक लागू हुआ 'कवच 4.0'

भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के अंतर्गत मलकानगिरी-कामारेड्डी खंड में अत्याधुनिक स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली 'कवच 4.0' को सफलतापूर्वक चालू कर रेल सुरक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

नई दिल्ली, 23 सितंबर ।

भारतीय रेलवे ने रेल सुरक्षा को आधुनिक और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर लिया है। दक्षिण मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले हैदराबाद मंडल के मलकानगिरी-कामारेड्डी खंड के बीच 108 रूट किलोमीटर के दायरे में अत्याधुनिक 'कवच 4.0' प्रणाली को सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है। देश में इस उन्नत संस्करण को लागू करने का यह पहला अवसर है, जिससे ट्रेन परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था को एक नया आयाम मिला है।

रेल मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दक्षिण मध्य रेलवे में पूर्व में उपयोग किए गए कवच 3.2 के अनुभवों से सीख लेते हुए नए और उन्नत संस्करण 'कवच 4.0' में कई महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव और सुधार किए गए हैं। इस नई प्रणाली में ट्रेनों की लोकेशन की सटीक जानकारी मिलने के साथ-साथ बड़े यार्डों में सिग्नल की स्थिति का बेहतर आकलन, ऑप्टिकल फाइबर केबल के माध्यम से स्टेशनों के बीच कवच का सहज इंटरफेस और मौजूदा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ सीधा संपर्क स्थापित करने जैसी अत्याधुनिक विशेषताएं जोड़ी गई हैं।

स्पष्ट है कि पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित यह स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (एटीपी) लोको पायलटों को तयशुदा गति सीमाओं के भीतर ट्रेन चलाने में मदद करती है और आपातकालीन परिस्थितियों में खुद-ब-खुद ब्रेक लगाने में सक्षम है। इसका मुख्य उद्देश्य सिग्नल ओवरशूटिंग (एसपीएडी) की घटनाओं को रोकना, गंभीर स्थितियों में गति पर नियंत्रण रखना और ट्रेनों की टक्कर के जोखिम को पूरी तरह से समाप्त करना है। इस कवच प्रणाली को ट्रैक पर आरएफआईडी टैग, कम्यूनिकेशन टावर, ओएफसी केबल और इंजनों में लोको कवच के जरिए स्थापित किया जाता है, जो उच्चतम सुरक्षा प्रमाणन मानक 'एसआईएल-4' के मानकों पर पूरी तरह खरी उतरती है। आने वाले समय में इसे पूरे देश में बड़े पैमाने पर लागू करने की व्यापक योजना है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़