Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
23 Sep, 2026

एशियाई खेल: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारोत्तोलन में जीता शानदार रजत पदक

स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एशियाई खेलों की 49 किग्रा स्पर्धा में कुल 198 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है और प्रतियोगिता में अपना पहला पदक हासिल किया है।

आइची-नगोया, 23 सितंबर।

एशियाई खेलों के महाकुंभ में भारत की स्टार भारोत्तोलक और ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने अपने शानदार करियर में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ लिया है। बुधवार को खेले गए महिला 49 किलोग्राम भार वर्ग के रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया और एशियाई खेलों में अपना पहला पदक जीतने का गौरव हासिल किया।

प्रतियोगिता के दौरान मीराबाई चानू ने कुल 198 किलोग्राम वजन उठाकर पोडियम पर दूसरा स्थान पक्का किया। स्नैच वर्ग में उन्होंने अपने तीनों प्रयासों को पूरी परफेक्शन के साथ पूरा किया और क्रमशः 83 किग्रा, 85 किग्रा और 87 किग्रा का वजन सफलतापूर्व उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में चानू ने 107 किग्रा के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और दूसरे प्रयास में 111 किग्रा का वजन सफलतापूर्वक उठाकर अपने कुल स्कोर को 198 किग्रा तक पहुंचाया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक उत्तर कोरिया की री सोंग गुम के नाम रहा, जिन्होंने कुल 215 किग्रा वजन उठाया, जबकि विजायना ने कांस्य पदक जीता।

यह रजत पदक चानू के लिए बेहद खास और राहत भरा है, क्योंकि 2023 हांगझोउ एशियाई खेलों में चोट के चलते उन्हें निराशा हाथ लगी थी और वह चौथे स्थान पर रही थीं। इस बार शानदार वापसी करते हुए उन्होंने इतिहास रच दिया है। गौरतलब है कि कर्णम मल्लेश्वरी के बाद मीराबाई चानू ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप—इन सभी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाली देश की दूसरी महिला भारोत्तोलक बन गई हैं।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़