नई दिल्ली, 25 सितंबर।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के दौरान छह देशों और यूरोपीय संघ के राजदूतों के परिचय-पत्र स्वीकार किए। इस दौरान फिनलैंड, वियतनाम, मैक्सिको, एस्टोनिया, यूरोपीय संघ और बेल्जियम के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र सौंपे।
समारोह में फिनलैंड के राजदूत मिक्को किविकोस्की ने सबसे पहले राष्ट्रपति मुर्मु को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए। इसके बाद वियतनाम के राजदूत त्रिन्ह मिन्ह मनह ने परिचय-पत्र सौंपे।
मैक्सिको के राजदूत पेड्रो ब्लांको पेरेज और एस्टोनिया की राजदूत क्रिस्टी कारेलसोहन ने भी राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए।
यूरोपीय संघ के राजदूत जीन-एरिक पाको और बेल्जियम की राजदूत सोफी कार्लशॉसेन ने भी राष्ट्रपति मुर्मु को परिचय-पत्र सौंपे।













