Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
25 Sep, 2026

एसआईआर में ‘वीआईपी’ मतदाता व्यवस्था पर विवाद, पवन खेड़ा ने CEC के इस्तीफे की मांग की

पवन खेड़ा ने एसआईआर के दौरान बीएलओ ऐप में ‘मार्क वीआईपी’ सुविधा को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।

नई दिल्ली, 25 सितंबर।

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने एसआईआर के दौरान ‘वीआईपी’ मतदाताओं के लिए अलग व्यवस्था किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। खेड़ा ने दावा किया कि एसआईआर के जरिए देशभर में 13 करोड़ से अधिक लोगों को मताधिकार से वंचित किया गया है और दिल्ली में आम मतदाताओं तथा ‘वीआईपी’ मतदाताओं के लिए अलग व्यवस्था बनाई गई है।

कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान खेड़ा ने एक वेबसाइट और एक अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि एसआईआर से जुड़े अधिकारियों को ‘वीआईपी’ मतदाताओं की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, बीएलओ ऐप में ‘मार्क वीआईपी’ सुविधा जोड़ी गई है। ऐप में यह सुविधा 30 जुलाई को जोड़ी गई थी।

इस सुविधा के तहत बूथ लेवल अधिकारी सत्यापन के दौरान किसी मतदाता को ‘वीआईपी’ के रूप में चिह्नित कर सकते हैं। इसके बाद यह प्रविष्टि एईआरओ, ईआरओ और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के स्तर पर जांची जाती है। चुनाव आयोग के मार्च 2023 के मैनुअल में सांसदों, विधायकों, घोषित पदों पर बैठे लोगों तथा कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल, न्यायपालिका और लोक सेवाओं से जुड़े कुछ लोगों को ‘मार्क्ड इलेक्टर्स’ के रूप में चिह्नित करने का प्रावधान बताया गया है।

खेड़ा ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने अन्य दोनों चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को नजरअंदाज किया और चुनाव आयोग को अकेले संचालित किया। उन्होंने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से पद छोड़ने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि 25 सितंबर को सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, बीएलओ ऐप में ‘मार्क वीआईपी’ नाम का नया फीचर जोड़ा गया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, ऐप को 30 जुलाई को अपडेट किया गया था। आधिकारिक ऐप स्टोर रिकॉर्ड में भी ‘मार्क वीआईपी इलेक्टर रिलेटेड चेंजेज’ से संबंधित अपडेट दर्ज है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘मार्क वीआईपी’ सुविधा का इस्तेमाल मतदाता के घर जाकर सत्यापन के दौरान किया जा सकता है। हालांकि, वीआईपी के रूप में चिह्नित किए जाने का अर्थ एसआईआर में दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया से स्वत: छूट मिलना नहीं है।

इससे पहले 23 सितंबर की एक रिपोर्ट में चुनाव आयोग के तीन में से दो चुनाव आयुक्तों की ओर से पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों और आदेशों को लेकर लिखित आपत्तियां दर्ज किए जाने का उल्लेख किया गया था। इनमें नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटाने, मतदाता डेटाबेस के केंद्रीकरण और एसआईआर से जुड़े मुद्दे शामिल बताए गए थे।

वहीं, चुनाव आयोग ने कहा है कि एसआईआर सहित आयोग के सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से लिए गए हैं।

|
वीडियो फीचर

Make in India के 12 साल: मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग #india


नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india

सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 23°

Patchy rain nearby / Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़